HomeSportsBGT Seriesआकाशदीप के छक्के ने विराट कोहली को किया भौचक्का, सामने आया हैरान...

आकाशदीप के छक्के ने विराट कोहली को किया भौचक्का, सामने आया हैरान करने वाला रिएक्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। क्योंकि पांचवें दिन का खेल बाकी है और भारत अभी भी 194 रन पीछे है। अब यहां से ऑस्ट्रेलिया अगर दोबारा बल्लेबाजी करने आता है तो वह भारत को कितना टारगेट देता है और क्या भारत फिर उस टारगेट का पीछा करने जाता है यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन इसी गाबा टेस्ट मैच में आकाशदीप सिंह ने बल्लेबाजी से ऐसा जलवा दिखाया है कि विराट कोहली भी उनके फैन नजर आ रहे हैं।

आकाशदीप ने पैट कमिंस के खिलाफ लगाया दमदार छक्का, विराट कोहली हुए भौचक्का

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह ने इस मुकाबले में काफी सुलझी हुई बल्लेबाजी की। जैसे ही उन्होंने चौका लगाकर फॉलो ऑन बचाया उसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने काफी लंबा छक्का ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर लगाया। वो छक्का इतना लंबा गया कि विराट कोहली भी अपने आप को रोक नहीं पाए और ड्रेसिंग रूम में छक्के को देखकर भौचक्का हो गए। और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments