HomeHindi Newsटेस्ट टीम में पहली बार सेलेक्ट होने के बाद सामने आया आकाशदीप...

टेस्ट टीम में पहली बार सेलेक्ट होने के बाद सामने आया आकाशदीप का रिएक्शन

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम का ऐलान हो गया है। और भारत की जिस टीम का ऐलान हुआ हैं उसमें आवेश खान के स्थान पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए खेलने वाले आकाशदीप को भी मौका मिला है।

भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मौका मिलने के बाद आकाशदीप का रिएक्शन भी सामने आ गया है। जिसमें आकाशदीप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी इतनी जल्दी उन्हें भारत की टेस्ट टीम में मौका मिल जाएगा।

आकाशदीप ने कहा कि “मुझे उम्मीद थी निकट भविष्य में मुझे शायद टेस्ट टीम में मौका मिले, अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूं। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह तीसरे मैच तक ही आ जाएगा।

आपको बता दें आकाशदीप को यह मौका इस वजह से मिला है क्योंकि हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आकाशदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी और उन्हें इस शानदार गेंदबाजी का इनाम मिल गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments