HomeHindi Newsटीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा...

टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस वक्त घरेलू क्रिकेट में शानदार फार्म में चल रहे हैं। मुंबई की टीम की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक भी उन्होंने जड़ा है। और अब उन्होंने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है और यह बता दिया है कि उनके अंदर अभी भी काफी आग बाकी है।

टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ी बात कह गए अजिंक्य रहाणे

डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने कहा कि ” अभी भी मेरे अंदर जुनून और आग बाकी है। अभी मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं और मुंबई के लिए अपना सबकुछ देने की कोशिश कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य एक और बार भारतीय टीम में वापसी करने का है।

कुछ ही महीनों में 37 साल के होने जा रहे स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का घरेलू सीजन में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने खूब रन बनाए थे और तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने मुंबई के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। बल्लेबाजी करते समय रहाणे काफी अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं और फिलहाल भारत की टेस्ट टीम में उनके जैसे बल्लेबाज की जरूरत भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments