HomeHindi NewsCrimeलंदन के होटल में एयर इंडिया की क्रू मेंबर पर हमला.. चीखें...

लंदन के होटल में एयर इंडिया की क्रू मेंबर पर हमला.. चीखें सुनकर सहकर्मियों ने बचाया

लंदन के एक होटल में एयर इंडिया की एक महिला क्रू मेंबर पर हमला हुआ है। कमरे में सो रही क्रू मेंबर की चीखें सुनकर साथी कर्मचारी दौड़े और हमलावर को पकड़ लिया। क्रू मेंबर को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वह भारत लौट आई है और उसे काउंसलिंग दी जा रही है। यह घटना हीथ्रो एयरपोर्ट के रेडिसन होटल की है। हमलावर ने उस पर कपड़े के हैंगर से हमला किया और फर्श पर घसीटा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments