HomeHindi NewsAI वीडियो से प्रदर्शनकारियों पर गिराया 'मल', ट्रंप की घटिया हरकत, खुद...

AI वीडियो से प्रदर्शनकारियों पर गिराया ‘मल’, ट्रंप की घटिया हरकत, खुद को दिखाया ‘किंग’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कठोर नीतियों के खिलाफ देश भर में हुए विशाल विरोध प्रदर्शन ‘नो किंग्स’ के जवाब में एक अभद्र AI-जनरेटेड वीडियो जारी कर दिया है। इस घटिया हरकत ने अमेरिका में हंगामा खड़ा कर दिया है और उनकी आलोचना हो रही है।

‘नो किंग्स’ आंदोलन

यह आंदोलन ट्रंप की तानाशाही नीतियों के विरोध में था, जिसमें प्रदर्शनकारी यह संदेश दे रहे थे कि ट्रंप कोई ‘किंग’ नहीं हैं। आयोजकों के अनुसार, शनिवार को अमेरिका के सभी 50 राज्यों में, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे बड़े शहरों से लेकर फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास मार-ए-लागो के पास तक 70 लाख से अधिक लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र की रक्षा, इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंसी को खत्म करने की मांग की।

ट्रंप का घटिया जवाब

प्रदर्शन के जवाब में, ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ और इंस्टाग्राम अकाउंट पर AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किए इस वीडियो में ट्रंप को सिंहासन पर बैठे और सिर पर मुकुट पहने हुए दिखाया गया है, जिससे वह खुद को राजा के रूप में पेश कर रहे हैं। वीडियो में ट्रंप को एक लड़ाकू विमान उड़ाते हुए दिखाया गया है, जो नीचे प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मलमूत्र (या कीचड़) की बारिश कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में केनी लोगिन्स का गाना ‘डेंजर जोन’ बज रहा है। ट्रंप के इस कृत्य को उनके तानाशाही रवैये का प्रमाण माना जा रहा है। वीडियो ने पूरे अमेरिका में हंगामा खड़ा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments