HomeHindi NewsBGT में हार के बाद बीसीसीआई ने अपनाया कड़ा रुख, किया गया...

BGT में हार के बाद बीसीसीआई ने अपनाया कड़ा रुख, किया गया सख्त फैसला

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की करारी हार के बाद अब बीसीसीआई एक्शन मोड में नजर आ रहा है और बीसीसीआई ने कई कड़े नए नियमों को शामिल कर दिया है। जिसमें सबसे बड़ा जो फरमान जारी किया गया है वह यह है कि अब बड़े दौरों पर खिलाड़ियों की जो पत्नियां है वह पूरे दौरे पर टीम के साथ नहीं रह पाएंगी। अगर 45 दिन का दौरा है तो उसमें 14 दिन ही खिलाड़ियों के परिवार और पत्नियां उनके साथ रह पाएंगी।

हार के बाद बीसीसीआई के कड़े फैसले: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक परिणाम के बाद खिलाड़ियों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू करने के लिए तैयार है। दिशा-निर्देशों के अनुसार, क्रिकेटरों की पत्नियां पूरे दौरे के दौरान खिलाड़ियों के साथ नहीं रह पाएंगी। एक क्रिकेटर के परिवार को 45 दिनों के दौरे के दौरान अधिकतम दो सप्ताह तक रहने की अनुमति होगी। साथ ही, प्रत्येक खिलाड़ी को टीम बस से यात्रा करनी होगी। अलग-अलग यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments