HomeHindi Newsपंजाब के खिलाफ हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस को बताया...

पंजाब के खिलाफ हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस को बताया हार का जिम्मेदार

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य था, जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

अब पंजाब किंग्स के खिलाफ हुई इस मुकाबले में हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने खराब बल्लेबाजी नहीं बल्कि कहीं ना कहीं टॉस ना जीत पाने का बहाना बनाया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि मैं प्रैक्टिस में टॉस जीतने की बहुत कोशिश करता हूं लेकिन मैच में हार जाता हूं।

ऋतुराज गायकवाड ने प्रेजेंटेशन में कहा कि “‘मैं टॉस के लिए काफी प्रैक्टिस करता हूं। लेकिन अंतर ये है कि मैं प्रैक्टिस में टॉस जीत जाता हूं, लेकिन मैच में नहीं जीत पाता। मुझे समझ नहीं आता कि मैं क्या करूं। सच कहूं तो टॉस के समय में काफी प्रेशर में होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments