HomeHindi NewsBLA पर बैन के बाद बलूचों का खुला ऑफर, आजादी को मान्‍यता...

BLA पर बैन के बाद बलूचों का खुला ऑफर, आजादी को मान्‍यता दो, हम विश्‍वसनीय सहयोगी होंगे

अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान स्थित अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिकी दौरे पर हैं। इस फैसले के बाद बलूच नेताओं ने अमेरिका से अपील करते हुए एक खुला प्रस्ताव दिया है।

बलूच नेताओं ने अमेरिकी सरकार से कहा है कि यदि अमेरिका उनकी आजादी को मान्यता देता है, तो वे अमेरिका के विश्वसनीय सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बलूच लोग 78 साल से पाकिस्तानी सेना के आतंकवाद, आर्थिक शोषण और मानवाधिकारों के उल्लंघन से पीड़ित हैं। एक बलूच नेता ने कहा कि पाकिस्तान एक भ्रष्ट राष्ट्र है, जिसे उसके अपने ही लोगों ने खारिज कर दिया है, जबकि बलूच लोग अमेरिका के एक बेहतर सहयोगी साबित होंगे।

बलूचिस्तान के लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे

यह बयान उस दिन आया है जब बलूचिस्तान के लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। बलूच नेताओं ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने अपने हितों को साधने के लिए बलूचों की अनदेखी की है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो चरमपंथियों को पनाह देता है और आतंकवाद का “वैश्विक गॉडफादर” है।

पाकिस्तान पिछले लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि BLA को भारत का समर्थन प्राप्त है, हालांकि भारत ने हमेशा इन आरोपों का खंडन किया है। अमेरिका के इस कदम को पाकिस्तान की एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments