HomeHindi NewsEntertainmentलाल सिंह चड्ढा के बाद सितारे जमीन पर.. जानें आमिर खान की...

लाल सिंह चड्ढा के बाद सितारे जमीन पर.. जानें आमिर खान की फिल्म की रिलीज डेट

मिस्टर परफेक्टनिस्ट यानि आमिर खान 2022 में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरफ्लाप हुई तो आमिर भी सदमे में डूब गए। अब 3 साल बाद उनकी एक और फिल्म आने वाले है जिसका नाम सितारे जमीन पर है। इस फिल्म का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में शामिल हुए। सितारे जमीन पर का क्लाइमैक्स गुजरात के वडोदरा में शूट किया गया था।

गुजरात से जुड़ी हैं कई यादें

आमिर खान ने कहा कि सितारे जमीन पर का सीक्वल तारे जमीन पर है। फिल्म का क्लाइमेक्स वडोदरा में शूट किया गया था। उन्होंने कहा कि जब मैं छोटा था तो मेरे पिता की कई फिल्में गुजरात में शूट की गई थीं। आज वो सारी यादें ताजा हो गई हैं। वडोदरा में बहुत सारे बदलाव आ गए हैं। अब यहां कई आलीशान इमारतें हैं तो सडक़ों में भी काफी सुधार हुआ है। गुजरात लंबे समय से फिल्म निर्माण से जुड़ा हुआ है। यह एक बहुत ही जीवंत जगह है, जिसका सिनेमा, संस्कृति और कला से गहरा संबंध है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग निश्चित रूप से यहां आकर शूटिंग करना पसंद करेंगे। आमिर इस फिल्म के निर्माता हैं। जेनेलिया डिसूजा भी फिल्म में नजर आ सकती हैं। आमिर ने खुलासा किया है कि फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments