HomeHindi Newsसदियों की तपस्या के बाद हमारे श्रीराम आ गए हैं.. पीएम मोदी...

सदियों की तपस्या के बाद हमारे श्रीराम आ गए हैं.. पीएम मोदी ने अयोध्या में कहा

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों की तपस्या के बाद भी भगवान श्रीराम आ गए हैं। अनगिनत बलिदानों के बाद हमारे श्रीराम आ गए हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। जो हुआ है, उसकी अनुभूति कोने-कोने में हो रही होगी। ये क्षण अलौकिक है, पवित्रतम है। ये घड़ी प्रभु श्रीराम का हम सब पर आशीर्वाद है। 22 जनवरी 2024 का ये सूरत अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी तारीख नहीं, बल्कि एक नए कालचक्र का उद्भव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments