HomeHindi Newsखराब फॉर्म के बाद आखिरकार पोप ने बैजबॉल स्टाइल में श्रीलंका के...

खराब फॉर्म के बाद आखिरकार पोप ने बैजबॉल स्टाइल में श्रीलंका के खिलाफ जड़ दिया शतक

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच ओवल के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल समाप्त हुआ और इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। और इस मुकाबले में जो रूट जहां फ्लॉप हो गए तो ओली पोप जो कि इंग्लैंड की टीम के कप्तान है वह इस वक्त 103 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही थी। बैन डकेट ने मात्र 79 गेंद में 86 रनों की शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने बैजबॉल अंदाज में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। और उसके बाद फिर ओली पोप ने जिम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ दिया।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआती दोनों मुकाबले में ओली पोप कुछ खास नहीं कर सके थे और ओली पोप की बल्लेबाजी पर सवालिया निशान उठ रहे थे। लेकिन आखिरकार ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments