HomeSportsBGT Series535 दिनों के बाद स्टीव स्मिथ ने जड़ा टेस्ट फॉर्मेट में शतक,...

535 दिनों के बाद स्टीव स्मिथ ने जड़ा टेस्ट फॉर्मेट में शतक, टीम इंडिया की हो गई मुश्किल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। क्योंकि आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए हैं और अभी भी कल ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करता दिखाई देगा। आज ऑस्ट्रेलिया की टीम के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ ने 535 दिनों के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ दिया।

लंबे समय से बल्लेबाजी में स्ट्रगल कर रहे थे स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लंबे समय से बल्लेबाजी में स्ट्रगल कर रहे थे और उनके बड़े रन नहीं बन पा रहे थे। लेकिन आज जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और बिल्कुल भी रिस्क नहीं लिया। जब उनकी आंखें जम गई तो उसके बाद उन्होंने रन बनाना शुरू कर दिया। और एक बार जब स्टीव स्मिथ टिक जाते हैं तो फिर उनको रोक पाना बेहद मुश्किल होता है और वही हुआ। भारतीय गेंदबाज उन्हें नहीं रोक पाए, जब तक बुमराह ने उन्हें आउट किया वह 101 रन बना चुके थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments