HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले अफगानिस्तान की टीम...

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले अफगानिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका यह खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच ग्रेटर नोएडा के मैदान पर 9 से 13 सितंबर के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है जिसके लिए दोनों टीमें इस वक्त ग्रेटर नोएडा में पहुंच गई है और लगातार अभ्यास कर रही है। लेकिन इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। युवा तेज गेंदबाज नावेद जादरान चोटिल हो गए हैं और टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

साइड स्ट्रेन के चलते एकमात्र टेस्ट से बाहर हुए नावेद जादरान

आपको बता दें अफगानिस्तान की टीम के युवा गेंदबाज नवेद साइड स्ट्रेन के चलते इस मुकाबले से बाहर हुए हैं औऱ फिजियो ने उन्हें 3 से 4 हफ्तों के आराम की सलाह दी है। नवेद ने फरवरी 2024 के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 9 विकेट दर्ज है। 

अफगानिस्तान की टीम की बात की जाए तो अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ समय में व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके पास रेड बॉल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन करने का मौका है अगर न्यूजीलैंड की टीम को अफगानिस्तान की टीम हरा देती है तो कहीं ना कहीं एक अलग ही तरह का आत्मविश्वास अफगानिस्तान की टीम को मिलेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments