HomeHindi NewsBusinessअडानी-अंबानी ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा.. राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में यह...

अडानी-अंबानी ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा.. राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में यह बोले

दिल्ली में आज राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वोत्तर बांस से बनी टोकरी में आर्किड का गुलदस्ता और राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा कि पछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाडिय़ों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय सामने आ रहा है। विविधता, लचीलापन और अप्रयुक्त क्षमता में निहित एक कहानी। इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को मानता है। प्रधानमंत्री जी, जब आपने कहा कि एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फस्र्ट तो आपने पूर्वोत्तर को जगाने का काम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं

राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का एक शानदार प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments