HomeHindi NewsEntertainmentअभिनेत्री दिशा पाटनी की हॉलीवुड में एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म...

अभिनेत्री दिशा पाटनी की हॉलीवुड में एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म से करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वह ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी की आने वाली सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘होलीगार्ड्स’ (Holiguards) से हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि केविन स्पेसी लगभग 20 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।

जाने-माने सितारे भी नजर आएंगे

‘होलीगार्ड्स’ एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसकी शूटिंग मेक्सिको के डुरैंगो में हुई है। इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ हॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे भी नजर आएंगे, जिनमें डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रियाना हिलडेब्रांड जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म में एक्शन, हॉरर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि ‘होलीगार्ड्स’ ‘स्टैटिगार्ड्स वर्सेज होलिगार्ड्स’ नामक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है।

फैंस के बीच उत्साह

दिशा पाटनी के हॉलीवुड डेब्यू की खबर ने उनके फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली दिशा ने पहले भी जैकी चैन के साथ चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में काम किया है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। अब ‘होलीगार्ड्स’ के साथ उनका हॉलीवुड में कदम रखना निश्चित रूप से उनके करियर में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, फिल्म में दिशा के सीन शानदार हैं और उनके हिस्सों में आए विजुअल्स दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा पाटनी हॉलीवुड में अपनी छाप कैसे छोड़ती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments