HomeHindi NewsEntertainmentअभिनेता धर्मेंद्र हुए डिस्चार्ज, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

अभिनेता धर्मेंद्र हुए डिस्चार्ज, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें उनके बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस से घर लेकर गए। परिवार उनकी सेहत में लगातार सुधार की जानकारी दे रहा है। धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी सेहत पर ताजा जानकारी देते हुए बताया, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनका इलाज लंबे समय से चल रहा है और अब यह घर पर ही जारी रहेगा।” डॉक्टर ने बताया कि उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला परिवार वालों का था, ताकि उनकी सुविधा और पारिवारिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए उनका उपचार घर से ही हो सके। घर पर डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनकी सेहत पर ध्यान देती रहेगी और परिवार के सदस्य लगातार उनके साथ हैं।

अस्पताल की ओर से बयान

अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध किया गया, “कृपया किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और इस समय उनकी तथा उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।” यह स्पष्ट किया गया है कि अभिनेता अब घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments