HomeHindi NewsDelhi Newsअभिषेक शर्मा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ कौन...

अभिषेक शर्मा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ कौन लेगा जगह?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दिल्ली के एक निजी अस्पताल (फोर्टिस अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। अभिषेक पेट में गंभीर संक्रमण (Stomach Infection) से जूझ रहे हैं, जिसके कारण 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

रिपोर्टों के अनुसार, अभिषेक को पिछले दो दिनों से पेट में तकलीफ थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे मंगलवार को टीम के अभ्यास सत्र (नेट प्रैक्टिस) में भी शामिल नहीं हो पाए थे।

बताया जा रहा है कि अभिषेक अमेरिका (USA) के खिलाफ पिछले मैच से पहले ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उस मैच के दौरान उन्हें तेज बुखार भी था और वे पहली गेंद पर ही आउट (गोल्डन डक) हो गए थे। मैच के बाद उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें ड्रिप भी चढ़ानी पड़ी।

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मीडिया से बातचीत में उम्मीद जताई है कि वे अगले 2 दिनों में फिट हो सकते हैं, लेकिन BCCI के सूत्रों का मानना है कि नामीबिया के खिलाफ उनका खेलना काफी मुश्किल है।

अगर अभिषेक फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। संजू ने नेट प्रैक्टिस में काफी पसीना बहाया है और वे प्लेइंग-11 में सबसे बड़े दावेदार हैं।


पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर नज़र

भारतीय टीम मैनेजमेंट की प्राथमिकता अभिषेक को 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए फिट करने की है। पेट के संक्रमण के कारण होने वाली कमजोरी को देखते हुए उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments