HomeHindi NewsDelhi Newsअभिषेक मनु सिंघवी हैं भगवान स्वरूप… केजरीवाल ईमानदारी का प्रतीक : सिसोदिया

अभिषेक मनु सिंघवी हैं भगवान स्वरूप… केजरीवाल ईमानदारी का प्रतीक : सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन आंसुओं ने ही मुझे ताकत दी है। मुझे उम्मीद थी कि 7-8 महीने में न्याय मिल जाएगा लेकिन कोई बात नहीं 17 महीने लग गए। 17 महीने लग गए लेकिन जीत ईमानदारी और सच्चाई की हुई। भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं है। भाजपा ने बहुत कोशिशें कीं। उन्होंने सोचा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डालेंगे तो हम सड़ जाएंगे। सिसोदिया ने केजरीवाल को सबसे बड़ा ईमानदार बताया तो अभिषेक मनु सिंघवी हैं भगवान स्वरूप कह दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाही को कुचला

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी। तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था कि संविधान बचाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचल दिया। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे थे। वे वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे थे। सिसोदिया ने कहा कि मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं।

केजरीवाल का नाम पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक

सिसोदिया ने कहा ह िअरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाडऩे के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं। जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments