HomeHindi NewsEntertainmentअभिषेक लेकर आ रहे फिल्म ‘बी हैप्पी’.. बिग बी ने जताई खुशी

अभिषेक लेकर आ रहे फिल्म ‘बी हैप्पी’.. बिग बी ने जताई खुशी

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते की एक इमोशनल स्टोरी है। फिल्म का ट्रेलर देखकर अभिनेता अभिषेक बच्चन के पिता और महानायक अभिताभ बच्चन गदगद हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि ट्रेलर में अभिषेक का अभिनय देखकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर इस ट्वीट में वह अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा-‘अभिषेक एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह।’ अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘बी हैप्पी’ के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को देखने के बाद कही।

‘बी हैप्पी’ को खूब सराहा

एक और ट्विट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, हां, दुनियाभर में ‘बी हैप्पी’। मेरी तरफ से बधाई। इस मैसेज के साथ अमिताभ बच्चन फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर भी शेयर करते हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। काफी दिनों बाद अभिषेक की ये फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें वे नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments