HomeHindi NewsDelhi Newsआप ने जारी की चौथी और अंतिम सूची.. आतिशी, केजरीवाल यहां से...

आप ने जारी की चौथी और अंतिम सूची.. आतिशी, केजरीवाल यहां से लड़ेंगे चुनाव

आप ने दिल्ली चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से, मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से, मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से, सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर से, रमेश पहलवान कस्तूरबा नगर से, नांगलोई जट से रघुविंदर शौकीन, सदर बाजार से सोम दत्त, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह चुनाव लड़ेंगे।

आज पार्टी में शामिल और आज ही मिल गई टिकट

भाजपा नेता रमेश पहलवान आज ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और उन्हें पार्टी ने कस्तूरबा नगर से चुनाव मैदान में उतार दिया है। गौरतलब है कि फरवरी में होने वाले चुनाव के लिए आप ने अब तक सारे उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस और भाजपा अभी उम्मीदवार तय नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आप ने दोनों पार्टियों से बाजी मारते हुए बढ़त बना ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments