HomeHindi NewsDelhi Newsआप MLA अमानतुल्लाह खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट.. वक्फ विधेयक पर यह बोले...

आप MLA अमानतुल्लाह खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट.. वक्फ विधेयक पर यह बोले योगी

आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। खान का कहना है कि यह विधेयक मुसलमानों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता को कम करता है, मनमाने कार्यकारी हस्तक्षेप को सक्षम बनाता है और अपने धार्मिक और धर्मार्थ संस्थानों का प्रबंधन करने के अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमजोर करता है। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस पर कब सुनवाई करता है।

लूट-खसोट पर हमेशा के लिए लगाम : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की संसद ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया है। अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता, लूट नहीं हो सकती। किसी बोर्ड के नाम पर होने वाली लूट-खसोट पर हमेशा के लिए लगाम लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संसोधन अधिनियम पारित होने के कारण इस मनमानेपन पर लगाम लगेगी। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी लाखों एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड के नाम पर नाजायज तरीके से कब्जा करने का काम हुआ था। अब इस लूट पर लगाम लगेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments