HomeHindi Newsप्राणमती नदी पर श्रमदान के जरिए लकड़ी का पैदल पुल बनाया

प्राणमती नदी पर श्रमदान के जरिए लकड़ी का पैदल पुल बनाया

डाडरबगड़-रतगांव के बीच प्राणमती नदी पर पैदल आवागमन के लिए रतगांव के ग्रामीणों ने प्राणमती नदी पर श्रमदान के जरिए लकड़ी का पैदल पुल बना लिया हैं। पैदल पुल बनने के बाद रतगांव एवं आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं। इधर लोनिवि थराली के द्वारा रतगांव आने जाने के लिए इलैक्ट्रिकल ट्राली स्थिति करने का प्रयास तेज कर दिया हैं। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण डुंग्री-रतगांव मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर बनाया गया लकड़ी का अस्थाई पुल बह जाने के कारण जहां वाहनों का संचालन बंद हो गया था, वही प्राणमती नदी पर पानी काफी अधिक बढ़ जाने के कारण रतगांव के ग्रामीणों का पैदल आवागमन भी बंद हो गया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments