HomeHindi NewsDelhi Newsएक यात्री गिरा और हो गया हादसा.. लालू यादव बोले-रेलवे का कुप्रबंध

एक यात्री गिरा और हो गया हादसा.. लालू यादव बोले-रेलवे का कुप्रबंध

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ के बाद रेलवे का पक्ष आया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर 14-15 की ओर आने वाली सीढिय़ों पर एक यात्री के फिसलकर गिरने से उनके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी। उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तरीय समिति इसकी जांच कर रही है। कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई थी और न ही किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था। सीपीआरओ ने कहा कि अब प्लेटफॉर्म पर स्थिति सामान्य है। सभी ट्रेनें अपने सामान्य समय पर चल रही हैं।

केजरीवाल ने किया ट्वीट

आ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

रेल मंत्री लें जिम्मेदारी : लालू

आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बहुत दुखद घटना घटी है। यह रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी : खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें 18 लोगों की मृत्यु हो गई। ये सभी महाकुंभ जा रहे थे। रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसका संज्ञान लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments