HomeHindi Newsभारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में होगी एक नए कोच की एंट्री

भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में होगी एक नए कोच की एंट्री

भारतीय टीम का पिछले 4-5 महीनों में टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम सबसे पहले घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट श्रृंखला में हार गई। उसके बाद 3-1 ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को हरा दिया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब चल रही है यही वजह है कि अब बीसीसीआई एक बल्लेबाजी कोच की तलाश में जुट गया है।

बल्लेबाजी कोच की तलाश में जुटा बीसीसीआई

क्रिकबज्ज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के बीच यह चर्चा चल रही है कि एक और बैटिंग कोच की नियुक्ति की जाए। खबरों के मुताबिक इसके लिए कुछ नामों पर विचार भी किया जा रहा है। इसमें डोमेस्टिक क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मुंबई में भारत की हार को लेकर जो रिव्यू मीटिंग हुई थी उसमें सपोर्ट स्टाफ के रोल के बारे में चर्चा की गई थी। माना जा रहा है कि एक अलग तरह के एक्सपर्ट को लाने की चर्चा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments