HomeHindi NewsEntertainmentफिल्म नादानियां पर जमकर बने मीम्स.. इब्राहिम और खुशी पर सबने कसा...

फिल्म नादानियां पर जमकर बने मीम्स.. इब्राहिम और खुशी पर सबने कसा तंज

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और खुशी कपूर की फिल्म नादानियां रिलीज हो चुकी है, लेकिन दर्शकों को यह ज्यादा पसंद नहीं आई है। इब्राहिम और खुशी की एक्टिंग को दर्शकों ने फीका पाया है और फिल्म की कहानी भी पसंद नहीं आई। फिल्म की खराब परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के डेब्यू पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं लेकिन लगता है यह भी काम नहीं आई। फिल्म नादानियां को लेकर जमकर आलोचना हो रही है। कोई इसे आपदा बता रहा है तो कोई बकवास।

कल हुई है रिलीज

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म नादानियां 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस रोमांटिक ड्रामा में इब्राहिम ने अर्जुन मेहता का रोल किया है, जो पढ़ाई करना चाहता है। उसके बाद वो ज्यादा वेतन वाली नौकरी हासिल करना चाहता है। दूसरी ओर ख़ुशी कपूर पिया जय सिंह का रोल कर रही हैं, जो एक युवा लडक़ी है और उसे प्यार में यकीन है। कहानी दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे वे प्यार की एक पेचीदा कहानी में एक साथ आते हैं, क्योंकि पिया अर्जुन को उसका नकली बॉयफ्रेंड बनने के लिए हर हफ्ते 25,000 रुपये देती है। समय के साथ उनका रिश्ता नाटक, जुनून और अजीब सी फीलिंग्स के जाल में उलझ जाता है। हालांकि लोग न तो फिल्म की कहानी से जुड़ पाए हैं और न ही दोनों की एक्टिंग से। ऐसे में यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments