HomeHindi Newsलॉर्ड्स में भारत के दबदबे की दिखी झलक.. ऑस्ट्रेलिया को न तो...

लॉर्ड्स में भारत के दबदबे की दिखी झलक.. ऑस्ट्रेलिया को न तो भारत को मिली एंट्री

लंदन के प्रतिष्ठित लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल शुरू हो चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि यहां अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम को पिच मुहैया नहीं कराई गई, जबकि 20 जून से सीरीज खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को तैयारी के लिए विशेष अनुमति दी गई है। यह कदम तब आया है जब लॉड्र्स के अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैदान पर प्रशिक्षण की अनुमति देने से इंकार कर दिया। भारतीय टीम ने लॉड्र्स में ट्रेनिंग के लिए विशेष अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। यह भारत के बढ़ते दबदबे का प्रतीक माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताया, ट्रेनिंग ग्राउंड उपलब्ध नहीं

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला चल रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका से लोहा लेना था। उससे ठीक पहले कंगारू टीम को लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड पर ट्रेनिंग करने की इजाजत नहीं मिली। ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताया गया कि लॉड्र्स में ट्रेनिंग ग्राउंड उपलब्ध नहीं है। अमूमन ऐसा होता है कि जहां टीमों को खेलना होता है वहीं वे अभ्यास करते हैं ताकि पिच को समझ सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments