HomeHindi NewsEntertainmentस्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार झलक, रिलीज डेट का भी...

स्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार झलक, रिलीज डेट का भी ऐलान

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर जारी कर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। देशभक्ति की भावना से लबरेज इस पोस्टर में सनी देओल अपने आइकॉनिक मिलिट्री अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके कंधे पर तोप है और आंखों में दुश्मनों को ललकारने का जोश साफ देखा जा सकता है।

हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार

पोस्टर के साथ सनी देओल ने लिखा, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार!” इस कैप्शन ने फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा दी है। इसके साथ ही, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘बॉर्डर 2’ 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कि गणतंत्र दिवस के वीकेंड के साथ मेल खाता है।

टीजर ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा

फिल्म का टीजर भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया, जिसे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। इस टीजर में भारत-पाकिस्तान संघर्ष की झलक दिखाई गई है और सनी देओल की दमदार वापसी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और यह एक बार फिर से सैनिकों के बलिदान, शौर्य और देशभक्ति की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने का वादा करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments