HomeHindi NewsCrimeमहाराष्ट्र के स्कूल में बच्ची को यौन शोषण.. भीड़ ने आरोपी को...

महाराष्ट्र के स्कूल में बच्ची को यौन शोषण.. भीड़ ने आरोपी को पीटा, जगह-जगह प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना का बवाल थमा भी नहीं था कि अब महाराष्ट्र में भी ऐसी ही घटना हो गई। महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीडऩ की घटना हुई है। बदलापुर में स्कूल के बाथरूम में 4 साल की दो बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में स्कूल का सफाईकर्मी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है। भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के खिलाफ बदलापुर स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने विरोध में बदलापुर रखा है। रास्ते, रेलवे ट्रैक जाम कर दिए हैं। पुलिस पर भी पथराव की जानकारी मिली है।

मंत्री बोले- शिक्षा विभाग की पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई

बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीडऩ की घटना पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। राज्य शिक्षा विभाग की पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई है। हमने पुणे और मुंबई के 4 आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हम पता लगा रहे हैं कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरा क्यों काम नहीं कर रहा था। शिकायत देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए सीनियर पीआई का तबादला कर दिया है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को अधिकतम सजा मिले। हमारा पूरा विभाग यहां मौजूद है और छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments