HomeHindi Newsमरीन ड्राइव में लगेगा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने के लिए...

मरीन ड्राइव में लगेगा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने के लिए मेला,जय शाह ने किया ऐलान

29 जून को दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में फाइनल में हराकर विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया की वतन वापसी हो रही है टीम इंडिया बारबाडोस से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और संभवत जो समय बताया जा रहा है उसके अनुसार तकरीबन सुबह 7:00 बजे दिल्ली में भारतीय टीम लैंड कर जाएगी और उसके बाद भारतीय टीम को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी है

दिल्ली के बाद मरीन ड्राइव में ओपन बस में मार्च करेगी टीम इंडिया

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि “टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के सम्मान में आयोजित विजय परेड में शामिल हों 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम की ओर चलें।

भारतीय टीम की विजय परेड मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम की तरफ रवाना होगी और फिर वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का सम्मान और प्राइस दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments