HomeHindi Newsमहाकुंभ में दिखेगा आस्था-भक्ति का समागम.. कई नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

महाकुंभ में दिखेगा आस्था-भक्ति का समागम.. कई नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ हर बार की इस बार भी खास होने वाला है। इस आयोजन में दिग्गज कलाकारों तो जुटेंगे ही, काशी के नामचीन कलाकार भी शामिल होंगे। संगम तट से लेकर शहर के 20 स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस तरह संगम नगरी में आस्था और भक्ति का अनूठा समागम देखने को मिलेगा। महाकुंभ में काशी के कलाकार श्रद्धालुओं को संगीत की हर विधा की रसधार में डुबोएंगे। प्रदेशभर के सभी कलाकारों की सूची तैयार हो रही है जिसमें काशी के भी दर्जनों कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा जाने-माने सिंगर कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, हेमा मालिनी, मालिनी अवस्थी अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे।

लाखों श्रद्धालु आएंगे

13 फरवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आएंगे। महाकुंभ में साधु-संत, देवों की पूजा और साधना करेंगे। 4 बड़े पंडालों के साथ 20 स्थानों पर संगीत के मंच भी बन रहे हैं। प्रदेश का संस्कृति विभाग कलाकारों की सूची तैयार कर रहा है। बनारस के शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, लोककला के कई कलाकार भी शामिल हैं। बताया गया कि संस्कृति विभाग ही कलाकारों के नामों पर मुहर लगाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments