HomeHindi Newsपाकिस्तान- दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में बच्चे का हुआ...

पाकिस्तान- दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में बच्चे का हुआ जन्म, फैंस हुए हैरान

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम के बीच जोहानिसबर्ग के मैदान पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया। और तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 36 रनों से हराते हुए 3-0 से दक्षिण अफ्रीका की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इससे पहले वाले दोनों वनडे मुकाबले भी पाकिस्तान ने जीते थे। और पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने दक्षिण अफ्रीका में जाकर दक्षिण अफ्रीका की टीम का वाइट वाश किया है।

जोहान्सबर्ग में वनडे मैच के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाकया

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान स्टेडियम में ही एक महिला ने बच्चों को जन्म दे दिया। और फैंस को इस बात की जानकारी तब लगी जब स्क्रीन पर उस उस बच्चे के जन्म की खबर सभी को दी गई तो यह अद्भुत वाकया तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान देखने मिला है जब एक स्टेडियम में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

आपको बता दें बच्चे के जन्म की जानकारी शेयर करते हुए स्कोरबोर्ड पर लिखा था, ‘श्रीमान और श्रीमती रबेंग को बुलरिंग में आपके स्वस्थ बेटे के जन्म पर बधाई।’ बता दें कि बच्चे का जन्म स्टेडियम की मेडिकल फसिलिटी में हुआ, जहां डॉक्टरों ने रबेंग परिवार को उनके बच्चे का स्वागत करने में सहायता की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments