HomeHindi Newsहेमकुंड साहिब का दिखा मनमोहक नजारा, बर्फबारी के बीच निखरा सौंदर्य

हेमकुंड साहिब का दिखा मनमोहक नजारा, बर्फबारी के बीच निखरा सौंदर्य

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद बर्फबारी होने के बाद नजारा मनमोहक हो गया। फूलों की घाटी घांघरिया 31 अक्तूबर तक खुली है लेकिन हेमकुंड साहिब की यात्रा बंद होने के कारणज्यादातर दुकानें बंद हो गई हैं। 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। मौसम खराब होने पर यहां कपाट बंद होने के दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। ढाई हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। 25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments