HomeHindi NewsCrimeसोनीपत में BJP मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या.. यह है वारदात...

सोनीपत में BJP मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या.. यह है वारदात की वजह

हरियाणा के सोनीपत में होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव जवाहरा में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा को गोली मारी गई। जमीन विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस की तीन टीम हमलावर का सुराग लगाने में लगी है।
घटना के समय सुरेंद्र घर के बाहर गली में खड़े थे। तभी मौके पर पहुंचे मोनू ने सुरेंद्र को गोली मार दी। वह बचकर पास ही स्थित परचून की दुकान में घुस गए। अंदर जाकर दूसरी गोली मार दी। हमलावर ने एक गोली उनके माथे में और दूसरी गोली पेट में मारी और भाग गया।
मृतक सुरेंद्र की पत्नी कोमल ने बताया कि पड़ोसी मोनू के साथ जमीन को लेकर विवाद था। उनके पति सुरेंद्र ने मोनू की बुआ और उनके ताऊ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर वह उनसे रंजिश रखा था। हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन में पैर नहीं रखने की धमकी भी दी थी। सुरेंद्र ने इस जमीन की जुताई कराई थी। इससे गुस्साए मोनू ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments