HomeHindi Newsचमोली में बचाए गए 50 श्रमिक.. भारतीय वायुसेना ने झोंकी सभी तकनीक

चमोली में बचाए गए 50 श्रमिक.. भारतीय वायुसेना ने झोंकी सभी तकनीक

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन की घटना के तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की एक टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ जोशीमठ से रवाना हुई, ताकि हिमस्खलन में फंसे शेष श्रमिकों की तलाश की जा सके। 55 श्रमिकों में से 50 को बचा लिया गया है, जबकि 5 अभी भी लापता हैं। चमोली के माणा में शुक्रवार को यह घटना हुई थी। भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर कल से ही चमोली के माणा क्षेत्र में बचाव अभियान में लगे हुए हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक शीघ्र ही एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान के लिए ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम को हवाई मार्ग से ले जाने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments