More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsयूएई में दमखम दिखाएंगे ये खिलाड़ी.. कराते प्रतियोगिता में हो रहे शामिल

    यूएई में दमखम दिखाएंगे ये खिलाड़ी.. कराते प्रतियोगिता में हो रहे शामिल

    छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन एवं बिलासपुर के 2 कराते खिलाडियों का चयन अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 25 फरवरी तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संयुक्त अरब अमीरात की संस्था जायेद स्पोट्र्स काम्प्लेक्स फ़ुजैराह में होने वााली है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा से छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के महासचिव खेत्रो महानंद ने मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री वर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाडिय़ों को सफलता के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले ऐसे प्रतिभावान खिलाडिय़ों के सम्मान व सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
    स्नेहा और देवाशीष लेंगे भाग
    संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के दो खिलाड़ी सीनियर बालिका 68 किलोग्राम वजन वर्ग में कु.स्नेहा बंजारे और सब जूनियर बालक 35 किलोग्राम वजन वर्ग में देवाशीष यादव भाग लेंगे। दोनों खिलाडिय़ों ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूर्व में अनेक पदक प्राप्त किये हैं। दोनों खिलाडिय़ों के साथ यूएई जाने वाले कोच खेत्रो महानंद ने भी विभिन्न खेलों विशेषकर थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments