HomeHindi NewsBusinessटॉप इकोनॉमी: आने वाली है गुड न्यूज.. इन देशों को पछाड़ देगा...

टॉप इकोनॉमी: आने वाली है गुड न्यूज.. इन देशों को पछाड़ देगा भारत

भारत विकसित भारत के सपने देख रहा है और इसके लिए कोशिशें भी चल रही हैं। विकसित भारत का लक्ष्य तो 2047 है, लेकिन इससे पहले ही हमारे लिए गुड न्यूज आने वाली है। दरअसल भारत जल्द ही तीसरी बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। खुशी की बात यह है कि इसके लिए भारत कोज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल जर्मनी की इकोनॉमी के इस साल भी निगेटिव ग्रोथ में रहने की आशंका है। इस साल जर्मनी की इकोनॉमी में 0.5 फीसदी गिरावट आ सकती है। 2023 में जर्मनी की इकोनॉमी में 0.3 प्रतिशत और 2024 में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। जर्मनी दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी है।

पांचवें से तीसरे नंबर पर छलांग लगाएगा भारत

भारत 4.27 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं बड़ी इकोनॉमी है। पहले नंबर पर अमेरिका (30.34 ट्रिलियन डॉलर), दूसरे नंबर पर चीन (19.53 ट्रिलियन डॉलर), तीसरे पर जर्मनी (4.92 ट्रिलियन डॉलर) और चौथे नंबर पर जापान (4.39 ट्रिलियन डॉलर) हैं। जापान की इकोनॉमी के इस साल 1.1 प्रतिशत की रफ्तार से बढऩे की उम्मीद है, जबकि भारत की इकोनॉमी की रफ्तार 6.5 प्रतिशत रह सकती है। ऐसे में भारत इसी साल जापान और जर्मनी को पछाडक़र दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। ऐसा हुआ तो यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments