HomeHindi Newsन्यूजीलैंड की टीम को लग सकता है बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी...

न्यूजीलैंड की टीम को लग सकता है बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकी फर्गुसन जो कि न्यूजीलैंड के दमदार गेंदबाज है वह आईएल T20 के दौरान चोटिल हो गए हैं पर अब उनका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलना मुश्किल लग रहा है।

फर्गुसन का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल

बुधवार को पहले क्वालीफायर में दुबई कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान फर्ग्यूसन अपने कोटे के चार ओवर करे बिना ही मैदान से बाहर चले गए थे। फर्ग्यूसन और पारी के ओवर की आखिरी गेंद थी, फिर भी वह मैदान से बाहर चले गए और फिर वो गेंद डालने मोहम्मद आमिर आए। 

चोट की गंभीरता को जानने के लिए गुरुवार को फर्ग्यूसन स्कैन के लिए गए और न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की है कि वह अन्य रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जैकब डफी को बैकअप के रूप में रखा है। अगर फर्ग्यूसन बाहर होते हैं तो डफी टीम में आ सकते हैं। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों के फाइनल ऐलान के लिए 12 फरवरी को आखिरी तारीख रखा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments