HomeHindi Newsइंग्लैंड की टीम ने चौथे T20 में जीता टॉस, यह किया फैसला

इंग्लैंड की टीम ने चौथे T20 में जीता टॉस, यह किया फैसला

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर चौथा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस चौथे T20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम ने आज साकिब महमूद को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है इसके अलावा जेमी स्मिथ के स्थान पर बेथेल की वापसी हुई है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो इस मुकाबले में रिंकू सिंह की टीम में वापसी हो गई है जो शुरुआती 3 T20 मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन अब रिंकू सिंह टीम में वापस आ गए हैं। इसके अलावा आज शिवम दुबे को भी टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है। मोहम्मद शमी को तीसरे T20 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था लेकिन शमी का प्रदर्शन बेहद ही सामान्य था।

कुछ इस तरह की है भारत की टीम

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments