कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि जो बयान दिया है, वो करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्हें आस्था के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। यमुना नदी के पानी को लेकर उन्होंने कहा कि यमुना दूषित है और उसे साफ करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।


