More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराम का नाम लेना क्या है पार्टी विरोध, सनातन मिटाने वाले ही...

    राम का नाम लेना क्या है पार्टी विरोध, सनातन मिटाने वाले ही कांग्रेस के चहेते : प्रमोद कृष्णम

    कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न्यूज चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चि_ी जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए निष्काषित किया जाता है। सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया। उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल या मल्लिकार्जुन खरगे ये बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधिया हैं जो पार्टी के विरोध में थीं। क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?
    सनातन को मिटाने की बात करे तो कांग्रेस में रह सकता है
    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी, आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है। क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात करें? मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है। निष्कासन बहुत छोटी चीज है।
    प्रियंका पर साधा निशाना
    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है। देश की आज़ादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया। उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव। सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?
    मोदी के साथ खड़ा हूं
    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है। आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments