More
    HomeHindi NewsEntertainmentअक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने दिखाया दम.. भारत-पाक युद्ध पर है...

    अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने दिखाया दम.. भारत-पाक युद्ध पर है आधारित

    अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इसने पहले ही दिन अपना दम दिखा दिया है। अक्षय कुमार और वीर पहाडिय़ा की यह फिल्म देशभक्ति से लबरेज है। फिल्म में सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर भी हैं। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी हुई है।

    अमेरिका ने की थी पाक की मदद

    सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म स्क्वाड्रन लीडर विजय यानी वीर पहाडिय़ा के सर्वोच्च बलिदान की कहानी है। दरअसल 1965 की भारत-पाक जंग के दौरान पाकिस्तान को अमेरिका से मदद मिली थी। इसी मदद की बदौलत उसने एडवांस फाइटर प्लेन भी हासिल कर लिए। इन फाइटर प्लेन से भारतीय वायुसेवा के ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। तब विंग कमांडर आहूजा यानी अक्षय कुमार को अपनी टीम के साथ जवाबी हमला करने की जिम्मेदारी मिलती है। तब भारत के पास कम एडवांस लड़ाकू विमान थे। इसके बावजूद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके दांत खट्टे कर दिए। इसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर की ओर रुख करना पड़ेगा।

    पहले दिन बढिय़ा ओपनिंग

    स्काई फोर्स ने पहले दिन ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह अच्छी ओपनिंग मानी जा सकती है। आगे 26 जनवरी भी है जिससे इस फिल्म को और गति मिल सकती है। इस फिल्म का बजट करीब 150-160 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए वीर पहाडिय़ा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments