HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ पहुंचे रबड़ी वाले बाबा.. कहा-यह सेवाभाव, पब्लिसिटी स्टंट नहीं

प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे रबड़ी वाले बाबा.. कहा-यह सेवाभाव, पब्लिसिटी स्टंट नहीं

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कई ऐसे संत पहुंच रहे हैं, जो अपने नामों के कारण चर्चाओं में हैं। कोई ई-रिक्शा बाबा है तो कोई अन्य नामों से जाना जाता है। इनमें से एक हैं रबड़ी तैयार करके बांटने वाले श्री महंत देव गिरि महाराज। उन्हें लोग रबड़ी वाले बाबा के नाम से जानते हैं। वे खुद रबड़ी तैयार करते हैं और लोगों को प्रसाद के रूप में बांटते हैं। उनके साथ शिष्य भी हैं, जो कि उनकी और लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं। बाबा के पास रबड़ी तैयार करने का साजो-सामान है, जहां वे रबड़ी तैयार करके लोगों में बांटते हैं। लोग भी इन अनोखे बाबा के दर्शन करके पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

रबड़ी बनाने का विचार 2019 में आया

रबड़ी तैयार करके बांटने वाले श्री महंत देव गिरि महाराज ने बताया कि 9 दिसंबर से मैं यहां महाकुंभ में हूं। हजारों लोग इस रबड़ी का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे कढ़ाई चढ़ जाती है। कढ़ाई चढ़ाने से पहले पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि मुझे रबड़ी बनाने का विचार 2019 में आया था। वे रबड़ी बनाकर सबसे पहले उसका भोग कपिल मुनि को लगाते हैं और फिर लोगों में बांटी जाती है। रबड़ी वाले बाबा ने साफ कहा कि यह केवल लोगों की सेवा के लिए है और कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments