अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाए हुए है। इस फिल्म को 32 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी शानदार कमाई अभी जारी है। यह फिल्म वल्र्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन से फिल्म बाहुबली से सिर्फ 90 करोड़ रुपए पीछे चल रही है। हालांकि इस बढ़त को बनाए रखना उसके लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि सिनेमाघर में आने वाले समय में एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।
ये फिल्में बढ़ाएंगे चुनौती
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की फिल्म आजाद इसी माह रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही कंगना रनौत की इमरजेंसी, रामचरण की गेम चेंजर, सोनू सूद की फतेह और अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म स्काई फोर्स जैसी फिल्में इसी महीने सिनेमाघर में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में पुष्पा 2 को अपनी बादशाहत बनाए रखने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
पुष्पा 2 की अब तक की कमाई
पुष्पा 2 ने रविवार को 32वें दिन 7 करोड़ रुपए की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म अब तक 1206 करोड़ रुपए का कलेक्शन देशभर में कर चुकी है। यह फिल्म बाहुबली 2 को पछाड़ चुकी है जिसने देश में 1030.42 करोड रुपए कमाए थे। पुष्पा 2 ने वल्र्डवाइड 1705 करोड रुपए के आसपास कम लिए हैं, जो बाहुबली 2 से 90 करोड़ पीछे है।