More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा मिशन कर्मयोगी शुरू करने वाला पहला राज्य.. सीएम मनोहर लाल ने...

    हरियाणा मिशन कर्मयोगी शुरू करने वाला पहला राज्य.. सीएम मनोहर लाल ने की यह अपील

    हरियाणा के चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जनता की सेवा में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी के लिए विशेष सत्र आयोजित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सामने बहुत बड़ा लक्ष्य रखा है। देश का नाम दुनिया में सबसे ऊंचा रखने के लिए देश के साथ प्रदेशों में भी काम करना होगा। हर एक प्रदेश को अपने आप को आगे बढ़ाते हुए अपना योगदान देना होगा। सीएम ने कहा कि यह काम आखिर कौन करेगा। अकेला कोई नहीं कर पाएगा, हम सबको मिलकर यह करना होगा। इसकी जिम्मेवारी हम सबकी है। हरियाणा एक हरियाणवी एक के उद्देश्य के साथ हम काम करेंगे। सबको साथ लेकर हमें साथ चलना होगा। देश के सभी नागरिक इसमें सहयोगी बनें।

    आमजन की जरूरतें पूरी करें
    सीएम ने कहा कि हमारे मन में नया क्या करें, यह विचार होना चाहिए। हमको तकनीकी तौर पर मजबूत होना होगा। प्रधानमंत्री ने मिशन कर्मयोगी शुरू किया था। यह मिशन शुरू करने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि छोटे मन से काम नहीं किए, बड़े मन से काम किए जाते हैं। आमजन की जरूरतों को हमें पूरा करना है। जब हम नौकरी में नहीं थे, तो हमें क्या तकलीफें होती थीं। अब नौकरी मिल गई, तो व्यवस्थाओं को ठीक किया जा सकता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments