More
    HomeHindi Newsरामराज्य आ गया.. बेचारे नीतीश को खा गए-झारखंड पर गिद्ध नजर :...

    रामराज्य आ गया.. बेचारे नीतीश को खा गए-झारखंड पर गिद्ध नजर : हेमंत

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में भाजपा पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि रामराज्य आ गया है। पहले तो बिहार में बेचारे नीतीश कुमार को खा गए। अब इनकी गिद्ध नजर झारखंड पर है। इसलिए मुझे खाने का प्रयास किया। लेकिन संभलकर खाईएगा, क्योंकि मैं गले की हड्डी बन जाऊंगा। उन्होंने कहा कि ईडी ने मुझे सदन में नहीं बोलने के लिए कहा था। मैंने कहा कि चलिए सदन में बैठ जाईए और सभापति को आर्डर दीजिए। अब तो राज्यसभा और लोकसभा से भी गिरफ्तारियां होंगी।
    मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा
    झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ईडी ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान-सम्मान स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नजऱ डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments