HomeSportsBGT Seriesहर्षित राणा ने कर दिया कमाल, सिर्फ 6 गेंदों में झटके 4...

हर्षित राणा ने कर दिया कमाल, सिर्फ 6 गेंदों में झटके 4 विकेट

टीम इंडिया और प्राइम मिनिस्टर 11 की टीम के बीच कैनबरा के मैदान पर अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है इस मुकाबले में प्राइम मिनिस्टर 11 की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इस वक्त टीम का स्कोर 33 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन हो गया है इस मुकाबले में हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की है और सिर्फ 40 रन लेकर 4 विकेट झटक लिए हैं

हर्षित राणा ने कर दी कमाल की गेंदबाजी

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने शुरुआती 5 ओवर में 40 रन खर्च किए थे, लेकिन उसके बाद हर्षित राणा ने सिर्फ 6 गेंद के भीतर ही चार विकेट झटककर कमाल कर दिया है। प्राइम मिनिस्टर 11 की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी लेकिन हर्षित राणा के इस स्पेल के बाद टीम बैकफुट पर चली गई है। इस अभ्यास मुकाबले में भारत के सभी गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है। सिर्फ जसप्रीत बुमराह अब तक मैदान पर दिखाई नहीं दिए हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी अभी तक मैदान पर दिखाई नहीं दी है वह नेट पर अभ्यास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments