HomeHindi Newsउत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने की...

उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मंडल, डीआईजी गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी, और एसएसपी देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments