HomeHindi Newsरोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से दी...

रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, यानसेन की तूफानी पारी गई बेकार

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच मंचूरियन के मैदान पर खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 11 रनों से हराते हुए तीसरा T20 मुकाबला जीत लिया है और चार मैचों की T20 श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने 220 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने रखा था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका के लिए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के पाले में मैच ला दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से मार्को यानसेन ने 17 गेंद में 54 रनों की शानदार पारी खेली,जिसमे 4 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा हेनरी क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रनों की पारी खेली जिसमे 1 चौका और 4 छक्के लगाए।

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 सफलता हासिल की। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने दो सफलता जरुर हासिल की लेकिन आज उनका 54 रन भी खर्च करने पड़े। इस मुकाबले में तिलक वर्मा को 107 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments