सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यमुना को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में बहनेवाली नदी में जो सफ़ेद झाग है दरअसल ये नदियों को स्वच्छ करने के नाम पर निकाले जा रहे अरबों के फ़ंड में भाजपा के घोटालों-घपलों के काले कारनामों की परत है। जो ऊपर से भाजपा की तरह झूठी सफ़ेदी की चमकार है, सच में जिसके अंदर भाजपा का काला भ्रष्टाचार है। जब छठ पूजा पर नदियों का ये हाल है तो बाक़ी समय क्या होगा, कहने की ज़रूरत है क्या।


