More
    HomeHindi Newsराजतिलक, ड्रोन और लेजर शो.. इस तरह अद्भुत होगी अयोध्या की दीवाली

    राजतिलक, ड्रोन और लेजर शो.. इस तरह अद्भुत होगी अयोध्या की दीवाली

    अयोध्या में इस बार की दीवाली खास होने वाली है। यह पहली बार है, जब प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने के बाद पहली बार दीवाली मनाई जाएगी। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 25 लाख दीए जलाए जाएंगे। मुख्य रूप से 3 स्थलों पर दीपक लगाए गए हैं। आरती मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगी। लाइट एंड साउंड शो भी होगा। इस बार ड्रोन शो भी किया जाएगा। सीएम योगी प्रभु श्रीराम का राजतिलक भी करेंगे।

    दिन प्रतिदिन इसकी भव्यता बढ़ रही

    अयोध्या में दीपोत्सव पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुत अच्छी पहल है। दिन प्रतिदिन इसकी भव्यता बढ़ रही है। मुझे लगता है कि एक समय आएगा, जब लोग इस उत्सव को देखने के लिए अयोध्या आएंगे।

    रामकथा पार्क में लगी प्रदर्शनी व झांकियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम आएंगे और आठवें दीपोत्सव में शामिल होंगे। वे दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क के निकट बने हेलीपैड पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में लगी प्रदर्शनी व झांकियों का अवलोकन करेंगे। वे हेलीपैड पर भरत मिलाप कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। हेलीपैड पर पुष्पक विमान से आए भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी के स्वागत के साथ ही मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।

    14 जोन और 40 सेक्टर में विभाजित किया

    एसपी मधुबन सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद यह पहला दीपोत्सव है और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। दीपोत्सव के दृष्टिगत पूरे अयोध्या को 14 जोन और 40 सेक्टर में विभाजित किया है। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments